पूर्व विधायक संतन बड़थ्वाल नहीं रहे
जागरण संवाददाता, कोटद्वार: दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और
जागरण संवाददाता, कोटद्वार:
दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक संतन बड़थ्वाल का सोमवार रात निधन हो गया। वे नब्बे वर्ष के थे। मंगलवार को हरिद्वार में चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। सीएम हरीश रावत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
मोहल्ला कालाबड़ निवासी बड़थ्वाल सोमवार रात भोज के बाद अपने कक्ष में बेहोश हो गए। पुत्र जयदीप व विश्वजीत बड़थ्वाल उन्हें लेकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन का समाचार पाते ही स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र ¨सह नेगी, गन्ना विकास परिषद के उपाध्यक्ष विजय नारायण ¨सह, पूर्व विधायक शैलेंद्र ¨सह रावत समेत अन्य उनके आवास पर पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे संतन बड़थ्वाल की अंतिम यात्रा उनके आवास से शुरू होकर दोपहर हरिद्वार। चंडी घाट पर उनके पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। दिवंगत बड़थ्वाल उत्तर प्रदेश विधानसभा बद्री-केदार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। कांग्रेस संगठन के साथ ही विभिन्न संस्थाओं में उन्होंने महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। उन्हें संगीत का भी शौक था। महान संगीतकार सरोद वादक अली अकबर खान से उन्होंने संगीत की शिक्षा ग्रहण की।