Move to Jagran APP

स्थाई राजधानी पर कांग्रेस की मंशा साफ नहीं: तीरथ

जागरण संवाददाता, पौड़ी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ ¨सह रावत ने कहा कि राज्य की स्थाई राजधानी के मस

By Edited By: Published: Sun, 22 Nov 2015 05:21 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 05:21 PM (IST)
स्थाई राजधानी पर कांग्रेस  की मंशा साफ नहीं: तीरथ

जागरण संवाददाता, पौड़ी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ ¨सह रावत ने कहा कि राज्य की स्थाई राजधानी के मसले पर कांग्रेस की मंशा साफ नहीं है। गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने को लेकर भाजपा पहले ही प्रस्ताव ला चुकी थी। इस बार गैरसैंण सत्र के दौरान भी भाजपा ने स्थाई राजधानी को लेकर सदन में बात रखनी चाही, लेकिन कांग्रेस ने इस पर मौन साध कर साफ कर दिया कि उसे पहाड़ के विकास से जरा भी सरोकार नहीं है।

loksabha election banner

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए करोड़ों की राशि दे रही है, लेकिन प्रदेश सरकार उल्टा आरोप प्रत्यारोप कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार महज खनन माफिया को संरक्षण दे रही है। उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव जमीन बेची जा रही है। केदारनाथ में बेहतर कार्य करने का खूब बखान हो रहा है, लेकिन असलियत यह है कि यहां सही मायने में देखा जाए तो आज भी मलबे के नीचे कई कंकाल दबे मिलेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पौड़ी पालिकाध्यक्ष का पूर्व मुख्यमंत्रियों के बारे में यह कहना कि शहर के विकास के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया, बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि शहर में जो भी विकास हुआ, वह भाजपा शासन काल में ही हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी का पूरा फोकस 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव पर है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार कर दिया गया है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, सुषमा रावत, प्रशांत काला, राजेंद्र ¨सह, मुकेश कोहली, मातवर ¨सह, मधु खुगशाल, संजय पटवाल आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.