अगले माह मचेगी शरदोत्सव की धूम
पौड़ी : नवंबर के पहले सप्ताह मुख्यालय में शरदोत्सव की धूम मचेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल गतिविधि
पौड़ी : नवंबर के पहले सप्ताह मुख्यालय में शरदोत्सव की धूम मचेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल गतिविधियों के अलावा लक्की ड्रॉ कूपन योजना में कार व मोटरसाइकिल जैसे पुरस्कार जीतने का भी खास अवसर लोगों के सामने होगा। बहरहाल पालिका आयोजन को भव्य रूप देने में जुट गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि पर्यटन नगरी पौड़ी में दो नवंबर से छह नवंबर तक शरदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां खास तौर पर होंगी। स्थानीय क्लब व स्टार नाइट के कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। इस बार नवांकुर की नाट्य प्रस्तुति भी उत्सव का आकर्षण होगी। खेल गतिविधियों में वार्ड स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सात नवंबर को लक्की कूपन योजना का ड्रॉ किया जाएगा। बेनाम ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने को सभी शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया गया है। प्रतिभाग करने वाली संस्थाओं को तत्काल आयोजन समिति से संपर्क करना होगा। समारोह के भव्य आयोजन की सफलता के लिए उन्होंने सभी नगर वासियों से सहयोग की अपील की है।