रुड़की जाएगा प्रदेशीय अभियंता एकेडमी का सामान
कालागढ़ : प्रदेशीय अभियंता एकेडमी कालागढ़ को रुड़की स्थानांतरण करने से हंगामा होने की आशंका है। इसके
By Edited By: Published: Mon, 05 Oct 2015 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2015 07:20 PM (IST)
कालागढ़ : प्रदेशीय अभियंता एकेडमी कालागढ़ को रुड़की स्थानांतरण करने से हंगामा होने की आशंका है। इसके मद्देनजर कालागढ़ में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एकेडमी के अधिकारियों को अंदेशा है कि कहीं कालागढ़ से सामान आदि ले जाते समय यहां की जनता का विरोध का सामना न करना पड़ा।
एकेडमी के रुड़की स्थानांतरित होने के विरोध में एक वर्ष से क्षेत्रिय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले यहां पर धरना प्रदर्शन की कार्रवाई चल रही है। कालागढ़ थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेशीय अभियंता एकेडमी के अधिकारियों की मांग पर यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें