विद्यार्थी परिषद ने मुख्य नियंता का पुतला फूंका
श्रीनगर गढ़वाल : बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता
श्रीनगर गढ़वाल : बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिड़ला परिसर गेट के सम्मुख विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य नियंता को हटाने की भी मांग की।
शुक्रवार को कीर्ति नेगी, रजनीश लिंगवाण, दीपक उनियाल के नेतृत्व में परिषद कार्यकर्ताओं ने बिड़ला परिसर गेट के सम्मुख विवि के मुख्य नियंता का पुतला फूंकते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रसंघ चुनाव में फर्जी परिचय पत्रों से फर्जी मतदान कराया गया। मुख्य नियंता को हटाने की भी उन्होंने मांग की। मांगों के समर्थन में प्रदर्शनकारियों की ओर से नारेबाजी भी की गई। रजनीश लिंगवाण, अर्जुन नेगी, विजय रावत, रोहित रावत, दिव्यांशु चमोली, रश्मि चौहान, आरती नेगी, जहांनूर आलम, प्रियंका भी पुतला फूंकने वालों में शामिल थे।