छह वनकर्मी घायल
कोटद्वार: कालागढ़ टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पाखरो क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले में वन विभाग के छह
कोटद्वार: कालागढ़ टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पाखरो क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले में वन विभाग के छह कर्मी घायल हो गए। सभी को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया है।
कालागढ़ टाइगर रिजर्व के अंतर्गत हाथीकुंड-पाखरो मार्ग पर गश्त में गई वन विभाग की टीम पर फटा पत्थर के पास मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में कालागढ़ डिवीजन में तैनात वन कर्मी वीरू, कुंवर ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, विनोद ¨सह, नवीन कुमार, धरम ¨सह घायल हो गए।
करंट लगने से युवक की मौत
कोटद्वार: नगर क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। नगर क्षेत्रांतर्गत पंकज बीती रात करीब 11 बजे घायल घर में कूलर ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घायल पंकज को रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।