ईमानदारी का प्रमाण होती है सेवानिवृत्ति : सीईओ
संवाद सहयोगी, लैंसडौन : छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति हर क
संवाद सहयोगी, लैंसडौन : छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति हर कर्मचारी के कार्यकाल में ईमानदारी से किए गए कार्यो का प्रमाण होती है। उन्होंने कैंट कर्मचारियों से अपने कार्यकाल में दिए जाने वाले योगदान के बारे में गंभीरता से विचार करने की बात कही।
शुक्रवार को छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक मोहन सिंह बिष्ट व इंजीनिय¨रग विभाग के बूथा सिंह कंडारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीईओ राजीव कुमार ने कहा कि सेवानिवृति सतत प्रक्रिया है। उपाध्यक्ष छावनी परिषद डॉ. एसपी नैथानी ने कहा कि इंसान कभी भी अपनी सोच व विचारों से सेवानिवृत्त नहीं होता। वार्ड सदस्य राजेंद्र सिंह राणा ने दोनों कर्मचारियों के योगदान को समारोह में सलाम किया, जबकि दिनेश सिंह रावत ने सेवानिवृत्त होने वाले दोनों कर्मचारियों से अपना मार्गदर्शन नगर व कैंट के विकास के लिए सदैव देने की बात कही। वार्ड सदस्य राजेश ध्यानी ने कैंट के हर कर्मचारी का विदाई समारोह सम्मानपूर्वक आयोजन करवाने की बात रखी। पूर्व सदस्य अश्वनी कोटनाला ने कहा कि लैंसडौन दोनों कर्मचारियों की सेवाओं के चलते विकास के पथ पर आगे बढ़ा। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र सिंह नेगी व अनिल बौठियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर एई समर विजय सिंह राणा, छावनी परिषद की मेडिकल रेजीडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा अग्रवाल, कैंट स्कूल की प्रधानाचार्य रूपा श्रेत्रीय, दीपक मिश्रा समेत समस्त कैंट स्टाफ मुख्य रूप से मौजूद था। कैंट की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।