लिपिक पर कर्मचारियों से भेदभाव का आरोप
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: गढ़वाल जल संस्थान कर्मचारी यूनियन ने लंबित मांगों पर अमल नहीं करने पर आक्रोश
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: गढ़वाल जल संस्थान कर्मचारी यूनियन ने लंबित मांगों पर अमल नहीं करने पर आक्रोश जताया है। कर्मियों ने मुख्य शाखा में तैनात एक लिपिक पर कर्मचारियों से भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।
सोमवार को सिताबपुर स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन से कर्मियों के एसीपी व एरियर भुगतान के आदेश होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि अधिकारी मनमानी कर कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य शाखा में तैनात एक लिपिक पर भेदभाव का आरोप भी लगाया। कहा कि लिपिक कुछ कर्मचारियों के प्रति द्वेषभाव रखता है। जिसके चलते कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस अवसर पर मेहरबान सिंह नेगी, गजेंद्र रावत, नरेंद्र थलेड़ी, दिनेश रावत, नरेंद्र चौहान, सुभाष, रामवृक्ष गुप्ता, प्रदीप, मुकेश डंडरियाल आदि मौजूद रहे।