जनता से धोखा कर रहे भाजपा सांसद
कोटद्वार : कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवान ने भाजपा सांसदों पर प्रदेश की जनता
कोटद्वार : कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवान ने भाजपा सांसदों पर प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल का भी दावा करते हुए कहा कि सरकार संगठन में बेहतर तालमेल है।
बदरीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रवक्ता हिंदवान ने आरोप लगाया कि जनता को छल कर लोकसभा पहुंचे भाजपा सांसद अब तक नींद से नहीं जागे हैं। कहा कि केंद्र सरकार राज्य को मिलने वाले बजट में लगातार कटौती कर रही है। बावजूद इसके सांसद चुप्पी साधे हैं। सरकार व संगठन के बीच मनमुटाव को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि सरकार व संगठन में बेहतर तालमेल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ऐतिहासिक विकास कार्य कर रहे हैं। चारधाम यात्रा के सफल संचालन को सरकार की उपलब्धि करार दिया। साथ ही कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्य भी गिनाए। इस अवसर पर अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बलराम सिंह नेगी, गन्ना विकास समिति के उपाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, मनवर सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।