सैनिक आश्रितों के लिए भर्ती रैली आज से
लैंसडौन : गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के तत्वावधान में एक जुलाई से सैनिक आश्रितों के लिए सैनिक जनर
लैंसडौन : गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के तत्वावधान में एक जुलाई से सैनिक आश्रितों के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी व ट्रेडमैन के पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती के विभिन्न मापदंडों में उत्तीर्ण होने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा 26 जुलाई को होगी।
गढ़वाल रेजीमेंट में युद्ध विधावाओं, सेवारत सैनिकों, गौरव सैनिकों के पुत्रों के लिए सैनिक जीडी व ट्रेडमैन के पदों के लिए बुधवार से भर्ती रैली आयोजित होगी। भर्ती रैली में एक जुलाई को चमोली व उत्तरकाशी के युवा हिस्सा लेंगे, जबकि दो जुलाई को टिहरी व रुद्रप्रयाग व तीन जुलाई को पौड़ी जनपद के युवाओं के लिए रैली होगी। चार जुलाई को किसी भी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के युवा भर्ती में शामिल होंगे। पांच जुलाई को म्यूजियशन पद के लिए भर्ती का कार्यक्रम है। भर्ती रैली के तहत दौड़ समेत अन्य मापदंडों में उत्तीर्ण होने वाले युवाओं की भर्ती परीक्षा 26 जुलाई को होगी। गढ़वाल रेजीमेंट की ओर से भर्ती के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।