सामान्य ज्ञान में शीतल प्रथम
श्रीनगर गढ़वाल : ब्लॉक संसाधन केंद्र कीर्तिनगर में जूनियर और प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोग
श्रीनगर गढ़वाल : ब्लॉक संसाधन केंद्र कीर्तिनगर में जूनियर और प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दस संकुल संसाधन केंद्रों के स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राउमावि देवीधार की शीतल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डांगचौरा के शुभम चंद्र द्वितीय व मंगसू के हरिकृष्ण तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय ग्वाड़ रथेड के मनीष ने पहला स्थान प्राप्त किया, चौकी के प्रवीण द्वितीय और जखंड के सुमनदीप तृतीय रहे। ब्लॉक समन्वयक दिग्विजय सिंह चौहान ने प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्र अपडेट रहते हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ टिहरी के जिला मंत्री प्रीतम सिंह बत्र्वाल, जूहा शिक्षक संघ कीर्तिनगर के अध्यक्ष किशोर सिंह सजवाण और मीना भंडारी प्रतियोगिता के निर्णायक थे। मनोज गैरोला, विजय सिंह राणा, गिरीश सेमवाल, विक्रम सिंह कठैत, सुमन सिंह कंडारी, सत्यानंद डंगवाल, अवतार सिंह पंवार, तेजराम ममगांई, राजेंद्र डोभाल, गीता कठैत भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उमेद सिंह मेहरा ने प्रतियोगिता का संचालन किया।