बजट है पर गरीब का घर नहीं बनवा रही नगर पालिका
संवाद सहयोगी, पौड़ी: बेघरों को घर की जरूरत है, केंद्र ने पर्याप्त बजट भी मुहैया करवाया। पर नगर पालिका
संवाद सहयोगी, पौड़ी: बेघरों को घर की जरूरत है, केंद्र ने पर्याप्त बजट भी मुहैया करवाया। पर नगर पालिका पौड़ी बजट का उपयोग नहीं कर पा रही है। जिस कारण एक करोड़ से अधिक की धनराशि लैप्स होने की कगार पर है।
जेएनयूआरएम (जवाहर लाल नेहरू अरबन आवासीय मिशन) योजना के तहत शहरी क्षेत्र के आवास विहीन लोगों को घर मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया था। वर्ष 2007 में शुरू हुई इस योजना के तहत केंद्र से नगर पालिका पौड़ी को 4 करोड़ 11 लाख 18 हजार करोड़ का बजट प्राप्त हुआ था। योजना के तहत 178 चिह्नित लोगों को लाभ मिलना था। 145 लाभार्थियों को ही आवास मुहैया कराए गए हैं। पर बाकी को आवास अब तक नहीं मिल पाए है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब सिर्फ डेढ़ माह का ही समय शेष रह गया है। ऐसे में बजट लैप्स होने का खतरा है।
अब तक का हाल
आवास निर्माण लक्ष्य 178
अब तक बने 145
अभी बनने हैं 33 आवास
खर्च हुआ 03 करोड़
बची राशि 1,11,18000
जेएनयूआरएम योजना को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा होना है। अब तक 1ं45 आवास बन चुके हैं। बजट लैप्स नहीं होने दिया जाएगा। तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
दरवान सिंह राणा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका पौड़ी
बजट लैप्स नहीं होने दिया जाएगा। तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पात्र को उसका हक दिलाया जाएगा।
यशपाल बेनाम, पालिकाध्यक्ष पौड़ी