शहर में अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: गोखले मार्ग पर अतिक्रमण पर एक बार फिर से पुलिस का डंडा चला। अभियान के दौरान
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: गोखले मार्ग पर अतिक्रमण पर एक बार फिर से पुलिस का डंडा चला। अभियान के दौरान पुलिस ने डेढ़ दर्जन रेहड़ी/ठेली वालों पर जुर्माना किया। आधा दर्जन को कोतवाली लाकर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। दुकानों के आगे रेहड़ी/ठेली वालों बिठा रहे छह व्यापारियों के भी चालान किए।
सोमवार को पुलिस ने गोखले मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान रेहड़ी/ठेली वालों पर तो जुर्माना किया ही, साथ ही अपनी दुकानों के आगे किराया लेकर फल, सब्जी विक्रेताओं को सह देने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन ऐसे व्यापारियों के चालान किए, जो अपनी दुकानों के आगे रहेड़ी/ठेली वालों को बैठाते हैं। पुलिस टीम ने गोखले मार्ग के अलावा, नजीबाबाद रोड व उमानंद बड़थ्वाल मार्ग पर भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस ने दिखाई चालाकी
गोखले मार्ग पर आमतौर पर पालिका व प्रशासन एक सिरे से जाकर दूसरे सिरे से बाहर निकलते ही अभियान बंद कर देते हैं। नतीजतन अतिक्रमणकारी पुलिस के जाते ही फिर से मार्ग पर बैठ जाते हैं। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ, लेकिन पुलिस ने चालाकी दिखाते हुए कुछ देर बाद फिर से अभियान चलाया व आधा दर्जन के चालान किए।