Move to Jagran APP

विवि शिक्षक व अधिकारी देंगे संपत्ति का विवरण

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अ

By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 06:03 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 06:03 PM (IST)
विवि शिक्षक व अधिकारी देंगे संपत्ति का विवरण

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अब हर वर्ष अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना होगा। इस वर्ष की संपत्ति का विवरण एक सप्ताह के अंदर जमा करना है। कुलसचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

loksabha election banner

गढ़वाल विश्वविद्यालय के श्रीनगर, चौरास और पौड़ी, टिहरी परिसरों के सभी शिक्षकों और विवि अधिकारियों, कर्मचारियों को सालाना अपनी संपत्ति का विवरण विवि कार्यालय में जमा करना होगा। विवि के उन कर्मचारियों और अधिकारियों को अपनी संपत्ति का विवरण देना है, जिनकी ग्रेड पे 4200 रुपये अथवा उससे अधिक है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. पीएस राणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर इस वर्ष का अचल संपत्ति विवरण एक सप्ताह के अंदर जमा करने का आदेश जारी कर दिया है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के श्रीनगर, पौड़ी, टिहरी परिसरों में प्राध्यापकों की संख्या 304 है। ग्रेड पे 4200 अथवा उससे अधिक वाले विवि अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या 263 है। इन सभी को अब प्रतिवर्ष अपनी अचल संपत्ति का विवरण निर्धारित प्रारूप पर विश्वविद्यालय को देना होगा। जिसमें अचल संपत्ति का समस्त विवरण उसकी कीमत और खरीदी गयी संपत्ति के साथ ही संपत्ति से होने वाली वार्षिक आय भी दर्शानी होगी। कुलसचिव प्रो. पीएस राणा ने बताया कि इस संबंध में सभी कार्मिकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। संपत्ति विवरण दाखिल करने को लेकर विवि शिक्षक और अधिकारी संबंधित प्रारूप को भरने को लेकर जानकारियां लेने में भी जुटे दिखाई दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.