Move to Jagran APP

प्रदेश में भ्रष्टाचार हावी

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में अभियान से जुड़े

By Edited By: Published: Mon, 15 Dec 2014 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 15 Dec 2014 05:05 AM (IST)
प्रदेश में भ्रष्टाचार हावी

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में अभियान से जुड़े पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी जिलों के सदस्यता अभियान से जुड़े पार्टी पदाधिकारी और संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी सम्मेलन में मौजूद रहे।

loksabha election banner

पार्टी की ओर से रविवार को श्रीनगर के सर्राफ धर्मशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने इस सदस्यता अभियान कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हर बूथ स्तर पर ही नहीं वरन गांव-गांव, घर-घर में पार्टी के नए कार्यकर्ताओं का प्रभावी संगठन खड़ा करना है। पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख रखे। भाजपा के पौड़ी जिलाध्यक्ष मुकेश रावत ने प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया। सम्मेलन में महिला कार्यकत्री भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। पार्टी के प्रदेश महासचिव ज्ञान सिंह नेगी, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, ऋषिराज डबराल, विधायक दिलीप रावत, विजया बड़थ्वाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, गोपेश्वर के अनुसूया प्रसाद भट्ट, रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, भरत चौधरी, विजय जसोला, केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल, भारत कुकरेती सहित अन्य कई वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

वहीं, कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री रावत ने कहा कि प्रदेश में खनन और शराब माफिया के साथ ही भ्रष्टाचारी भी हावी हैं। प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में फेल है। कानून व्यवस्था चौपट है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का यह सदस्यता आगामी 31 मार्च तक चलेगा। इसी संदर्भ में आगामी 18 दिसम्बर को देहरादून में भी महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.