नागदेव में कैद हुआ गुलदार, मिली राहत
पौड़ी: नागदेव क्षेत्र में लगे पिंजरे में शुक्रवार को एक गुलदार कैद हो गया है। गुलदार के कैद होने से
पौड़ी: नागदेव क्षेत्र में लगे पिंजरे में शुक्रवार को एक गुलदार कैद हो गया है। गुलदार के कैद होने से दहशत से सहमे लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यही वही गुलदार है जो आठ वर्षीय कंचन को निवाला बना चुका है या कोई और है।
बीते चार नवंबर को नागदेव क्षेत्र में गुलदार ने एक आठ वर्षीय बालिका को मौत की घाट उतारा था। तबसे से यहां हर कोई खौफजदा है। दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई। दहशत से निजात के लिए वन विभाग में तीन पिंजरे लगाए थे। शुक्रवार सुबह सुबह क्षेत्रवासियों के लिए राहत देने वाली खबर आई। सूचना मिली नागदेव मोहल्ले में जहां बीते नवंबर माह में जो घटना हुई थी। उसी के नजदीक लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया है। सूचना मिलते ही गुलदार को देखने भी लोग पहुंचे। बाद में वन कर्मी गुलदार को नागदेव रेंज कार्यालय में लाए। वन क्षेत्राधिकारी जसपाल सिंह रावत ने बताया कि पिंजरे में कैद गुलदार चिढ़ कर स्वयं को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके लिए खास सावधानी बरती जा रही है। उसे घने जंगलों में छोड़ने पर विचार किया जा रहा है।