भालू के हमले में महिला घायल
पौड़ी: बड़ेत गांव के जंगल में घास लेने गई एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचा
पौड़ी: बड़ेत गांव के जंगल में घास लेने गई एक महिला को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थैलीसैण प्रखंड के बड़ेथ गांव निवासी संता देवी (40) पत्नी स्व. जीत सिंह जंगल में घास काटने गई थी। इसी बीच, भालू ने उस पर हमला कर दिया। साथ में गई महिलाओं के शोर मचाने से भालू महिला को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को 108 वाहन सेवा के जरिए उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया। बड़ेथ निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों गांव के सामूहिक जंगल में घास काटने का कार्य चल रहा है। गांव की सभी महिलाएं जंगल में घास काट रही थी कि भालू ने संता देवी पर हमला कर दिया। घटना के बारे में वन विभाग को भी सूचित किया गया है।