इंजीनियरिंग क्षेत्र की संभावनाओं से कराया अवगत
श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के पूर्व छात्र-छात्राओं
श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के पूर्व छात्र-छात्राओं को लेकर विभाग की ओर से एल्युमनी मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
एल्युमनी मीट के मौके पर छात्रों के गढ़वाली, राजस्थानी नृत्य सराहे गए। साथ ही पूर्व छात्र-छात्राओं ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर की व्यापक संभावनाओं के बारे में भी छात्रों को विस्तार से जानकारियां दीं। एल्युम्नी मीट में पहुंचे गढ़वाल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व छात्र-छात्राओं ने वर्तमान छात्रों से अपने अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने इंजीनियरिंग क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं के बारे में भी बताया। विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। प्रो. एनएस पंवार और विभाग के अन्य शिक्षकों ने भी पूर्व छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में उनके आगे बढ़ने से विभाग को भी गौरव महसूस होता है।