शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
श्रीनगर गढ़वाल: समाज की सुख शांति और सभी लोगों के कल्याण की कामना को लेकर श्रीनगर के सर्राफ धर्मशाला
श्रीनगर गढ़वाल: समाज की सुख शांति और सभी लोगों के कल्याण की कामना को लेकर श्रीनगर के सर्राफ धर्मशाला परिसर में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गयी।
इस अवसर पर अलकनंदा नदी तट पर स्थित शारदा स्नान घाट से शोभायात्रा भी निकाली गयी। जो शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए सर्राफ धर्मशाला पहुंची। चंडीगढ़ के ऋषिक महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं। श्रीनगर के सर्राफ धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया। शुक्रवार को गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी, डा. अरविंद दरमोड़ा, जयदेव सडाना के नेतृत्व में श्रद्धालुजनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें सिर पर गंगा कलश लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं भी शामिल थीं। शोभायात्रा शारदा स्नान घाट से शुरू होकर गाजे बाजे के साथ शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। चंडीगढ़ के ऋषिक महाराज श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन कर रहे हैं। वह मूल रूप से श्रीनगर के समीप खोला के निवासी हैं।