एकेश्वर में महाशिव पुराण शुरू
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 06:06 PM (IST)
सतपुली : एकेश्वर के प्राचीन शिव मंदिर में धार्मिक परंपरा के अनुसार महाशिव पुराण कथा शुरू हो गई। क्षेत्र में धार्मिक आयोजन से पूर्व श्रद्धालुओं की ओर से कुंडोली से एकेश्वर मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
मंदिर प्रांगण में आयोजित महाशिव पुराण के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई महिला श्रद्धालुओं को शिव पुराण की महत्ता बताते हुए आचार्य रमाकांत बडोला ने कहा कि जो भी भगवान शिव की शरण में जाते हैं। चाहे वह देवी-देवता हो फिर दैत्य वे सभी का कल्याण प्राप्त करते हैं। कहा कि शिव का अर्थ कल्याण है मृत्यु के समय मनुष्य शिव का नाम लेता है तो उसे परमानंद और शिव तत्व की प्राप्ति होती है। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव राम स्वरुप धस्माना आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें