बेटे की तबीयत खराब बता चाची को ले गया भतीजा, किया दुष्कर्म
बेटे को बीमार बताकर एक मुंहबोला भतीजा चाची को अपने साथ ले गया। घर जाने के बजाय वह उसे डंपर में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
हल्द्वानी, [जेएनएन]: एक मुंहबोले भतीजे ने रिश्तों को शर्मशार कर दिया। चाची को बहाने से वह अपने साथ ले गया और रास्ते में उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
गौलापार के सुल्तान नगरी में रहने वाली महिला के मुताबिक, वह मजदूरी के अलावा जड़ी-बूटी से लोगों का उपचार करती है। गत रात उसके घर पर मुंहबोला भतीजा पूर्वी खेड़ा गौलापार निवासी पवन कुमार आर्य आया और बेटे की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर अपने साथ घर से ले गया।
यह भी पढ़ें: शौच को गई किशोरी का अपहरण, पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म
आरोप है कि घर से ही कुछ ही दूरी पर पवन ने डरा-धमकाकर डंपर में उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी के मुताबिक, महिला ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: कमरे में ले जाकर नाबालिग से करने लगा दुष्कर्म, तभी...
यह भी पढ़ें: विदेशी महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
यह भी पढ़ें: महिला से पति के दोस्त ने बनाए संबंध, गभर्वती होने पर मुकरा अपना वादा