बारिश कम होने से नैनी झील का जलस्तर गिरा, उभरने लगे डेल्टा
इस बार कम बारिश का असर नैनी झील पर भी दिख रहा है। झील का जल स्तर गिरने लगा है। साथ ही झील किनारे डेल्टा उभर रहे हैं।
नैनीताल, [जेएनएन]: शहर की जीवनदायिनी नैनी झील का जलस्तर इस बार फरवरी में ही छह इंच नीचे पहुंच गया है। यदि बारिश नहीं हुई तो मई-जून में हालात विकट हो जाएंगे। जलस्तर कम होने की वजह से झील किनारे डेल्टा उभर आए हैं।
शहर में साल दर साल बारिश में कमी का असर झील की सेहत पर पड़ रहा है। इस बार सामान्य बारिश तथा एक बार शहर में व दूसरी बार ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई मगर झील के जलस्तर में मामूली सुधार हुआ।
यह भी पढ़ें: इस बार उत्तराखंड के 11 जिलों में औसत से कम बारिश
बारिश नही होने के बाद झील के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला सा चल पड़ा है। झील नियंत्रण कक्ष के किशन के जलस्तर माइनस छह इंच नीचे चला गया। पिछली बार जून में जलस्तर सात फिट एक इंच था, इस बार तो जून में जलस्तर में रिकार्ड कमी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के 150 गांव बर्फ से लकदक, राज्यभर में बढ़ी ठिठुरन
जलस्तर में कमी की वजह से छावनी परिषद ने पानी खींचने के लिए मोटर के पाइप जनवरी में ही लगा दिया, जबकि आम तौर पर मोटर अप्रैल में लगाई जाती थी।