14 उप वन क्षेत्राधिकारी बने रेंजर
हल्द्वानी : कुमाऊं के 14 उप वन क्षेत्राधिकारी प्रभारी रेंजर बन गए। चीफ कुमाऊं वन परमजीत सिंह ने सूची जारी कर दी। 16 सितंबर को चयन समिति की बैठक में चयनित उप वनक्षेत्राधिकारियों को रेंजर बनाने पर सहमति दे दी गई थी। जिसे ज्येष्ठता के आधार पर तैयार किया गया था।
तैनाती आदेश में कहा गया कि प्रभारी वन क्षेत्राधिकारियों को सप्ताह भर में वन क्षेत्राधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लें। यह भी निर्देशित किया गया कि कार्यभार संभालते ही ये बताएं कि कितने प्रभारी रेंजरों को वे अपने प्रभाग में फिट कर सकते हैं।
इन्हें मिला प्रमोशन
आनंद कुमार आर्य हल्द्वानी वन प्रभाग, चंद्रशेखर जोशी भूमि संरक्षण रानीखेत, योगेश तिवारी तराई पूर्वी वन प्रभाग, पूरन सिंह देउपा पिथौरागढ़ वन प्रभाग, चंद्र राम तराई केंद्रीय वन प्रभाग, मनोज कुमार पांडे नैनीताल वन प्रभाग, कृपाल सिंह बिष्ट रामनगर वन प्रभाग, ललित मोहन कार्की भूमि संरक्षण नैनीताल, सुरेंद्र सिंह रावत भूमि संरक्षण रानीखेत, मनोज कुमार लोहनी व मनोज सनवाल अल्मोड़ा, खुशाल चंद्र आर्य तराई केंद्रीय वन प्रभाग, विजेंद्र सिंह अधिकारी रामनगर वन प्रभाग, चंदन सिंह अधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग।
पूर्व में 16 उप वन क्षेत्राधिकारियों का हुआ था प्रमोशन
चीफ कुमाऊं वन ने उप वन क्षेत्राधिकारियों को प्रमोशन देने की दूसरी सूची जारी की है। इससे पूर्व कुमाऊं के 16 उप वनक्षेत्राधिकारियों को रेंजर पद पर प्रमोशन दिया गया था।
अब सभी रेंजों को मिल गए रेंजर
वन क्षेत्राधिकारी पद पर पूर्व में प्रमोशन न होने से कुमाऊं में दर्जनभर से अधिक रेंज मुखियाविहीन थीं लेकिन दो बार उप वन क्षेत्राधिकारियों को प्रमोशन मिलने से अब कुमाऊं में कोई भी रेंज बगैर मुखिया के नहीं रही।