Move to Jagran APP

वन निगम में भर्तिया जल्द

लालकुआं : वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस व वन विभाग की तरह वन निगम क

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 03:54 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 02:00 AM (IST)
वन निगम में भर्तिया जल्द

लालकुआं : वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस व वन विभाग की तरह वन निगम को भी अधिकार देने जा रही है। वन निगम भी अवैध खनन, लकड़ी तस्करी व अवैध रूप से कार्य करने वाले स्टोन क्रशरोंके खिलाफ छापामार कार्रवाई कर सकेगी। इसके अलावा सरकार वन निगम में नई भर्तिया करते हुए निगम कर्मियों को सुरक्षा दस्ते से लैस करने जा रही है।

loksabha election banner

धामी ने कहा कि एक माह के कार्यकाल में उन्होंने वन निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों से अलग-अलग वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी हैं। जिसमें पता चला है कि वन निगम में 1988 के बाद से कोई नियुक्ति नहीं हुई है। निगम के अधिकतर कर्मचारी 50 वर्ष से अधिक के हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत से अविलंब नई नियुक्तियां करवाने के मांग की है। कहा, निगम को भी पुलिस व वन विभाग की तरह अधिकार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। निगम डिपो की सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। कहा, पहाड़ों की दुर्लभ जड़ी बूटियों को सुरक्षित रखने एवं उनसे दवाईयां बनाने के लिए भी सरकार योजना तैयार कर रही है। इस अवसर पर चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व जिपं सदस्य हरीश चंद्र शर्मा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, दीप जोशी, गणेश गर्वियाल, डॉ. गोकर्ण सिंह, हेम दुर्गापाल, पूजा जोशी, सरदार गुरदीप सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.