झील में मिला टूरिस्ट गाइड का शव
नगर के पाषाण देवी मंदिर के निकट झील से यूरिस्ट गाइड का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 41 वर्षीय सुरेश पुत्र विशन राम निवासी मटीना अल्मोड़ा के रूप में हुई।
नैनीताल। नगर के पाषाण देवी मंदिर के निकट झील से यूरिस्ट गाइड का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 41 वर्षीय सुरेश पुत्र विशन राम निवासी मटीना अल्मोड़ा के रूप में हुई।
शनिवार की सुबह मंदिर के निकट झील में एक व्यक्ति का शव लोगों ने देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मृतक की शिनाख्त कराई।
पुलिस के मुताबिक सुरेश वह टूरिस्ट गाइड था। वह तल्लीताल स्थित नैना गेस्ट हाउस में काम करता था। शुक्रवार की शाम लोगों ने उसे मंदिर के समीप बैठे देखा था। शनिवार की सुबह उसका शव झील में पड़ा मिला। इस मामले में पारिवारिक तनाव की बात भी सामने आ रही है।
पढ़ें- गंगा में डूबे फरीदाबाद के युवक का शव बरामद