पौधरोपण है जरूरी: राज्यपाल
वन महोत्सव के अवसर पर राज्यपाल डॉ केके पॉल ने कहा कि आज पर्यावरणीय खतरों को देखते हुए पौधरोपण जरूरी हो गया है।
नैनीताल। वन महोत्सव के अवसर पर राज्यपाल डॉ केके पॉल ने कहा कि आज पर्यावरणीय खतरों को देखते हुए पौधरोपण जरूरी हो गया है।
राज्यपाल ने राजभवन परिसर में देवदार और बांज का पौधा रोपकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की वन संरक्षण परंपरा को दुनिया के लिए मिसाल करार देते हुए कहा कि आज पर्यावरणीय खतरों को देखते हुए पौधरोपण जरूरी हो गया है। राज्यपाल ने कहा कि चिपको आंदोलन से लेकर शादी में बेटी द्वारा पौधा रोपना दुनियां में अनोखी परंपरा है।
इस दौरान मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं राजेन्द्र बिष्ट ने बताया कि वन महोत्सव के तहत पुरे कुमाऊं मंडल में 5130 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 49 लाख पौधे लगाए जाएंगे। विभाग के पास एक करोड़ तीन लाख पौधे उपलब्ध हैं। हरेले पर वृहद पौधरोपण किया जाएगा।
इस दौरान सचिव राष्ट्रपति ओमिता पॉल, सचिव राज्यपाल एके ढौंढियाल, पालिकाध्यक्ष श्यामनारायण, विधायक सरिता आर्या, मंडलायुक्त एएस नयाल, डीआईजी पुष्कर सैलाल, डीएम दीपक रावत, एसएसपी सेंथिल अबुद ई समेत आदि लोग मौजूद थे।
पढ़ें-बांज की जड़ों पर चीड़ का हमला