Move to Jagran APP

मां की मौत के बाद शरण देने वाले जीजा ने किया दुष्कर्म, किशोरी हुई गर्भवती

मां की मौत के बाद किशोरी को जिस जीजा ने शरण दी, वही दरिंदा निकला और उसे हवश का शिकार बनाता रहा। महिला संगठनों की पहल पर जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 17 Feb 2017 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 05:02 PM (IST)
मां की मौत के बाद शरण देने वाले जीजा ने  किया दुष्कर्म, किशोरी हुई गर्भवती
मां की मौत के बाद शरण देने वाले जीजा ने किया दुष्कर्म, किशोरी हुई गर्भवती

हल्द्वानी, [जेएनएन]: मां की मौत के बाद किशोरी को जिस जीजा ने शरण दी, वही दरिंदा निकला। उस पर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप लगे। महिला संगठन तक मामला पहुंचने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

loksabha election banner

मामला टीपीनगर क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की मां की तीन माह पहले मृत्यु हो गई। शराबी पिता किशोरी का ख्याल नहीं रखता था। कुछ समय बाद ही जीजा उसे अपने साथ घर ले गया।

यह भी पढ़ें: बेटे की तबीयत खराब बता चाची को ले गया भतीजा, किया दुष्कर्म

आरोप है कि घर ले जाकर जीजा ने डरा धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आएदिन के शारीरिक शोषण से तंग आकर किशोरी अपनी मुंहबोली दीदी के घर भागकर रहने लगी।

यह भी पढ़ें: शौच को गई किशोरी का अपहरण, पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म

इस पर जीजा ने साली के लापता होने की पुलिस से शिकायत की। साली के मुंहबोली दीदी के घर होने का पता लगा तो वह डरा-धमकाकर वापस आने की जिद करने लगा।

यह भी पढ़ें: कमरे में ले जाकर नाबालिग से करने लगा दुष्कर्म, तभी...

इसी दौरान किशोरी की तबियत बिगड़ने पर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसमें किशोरी के गर्भवती होने का पता लगा। इसके बाद मुंहबोली दीदी ने महिला संगठनों के संपर्क किया। महिला संगठनों की मदद से ये मामला कोतवाली पहुंचा।

यह भी पढ़ें: विदेशी महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

कोतवाल राम सिंह मेहता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जीजा पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: महिला से पति के दोस्त ने बनाए संबंध, गभर्वती होने पर मुकरा अपना वादा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.