राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
कालाढूंगी : युवा कल्याण विभाग द्वारा भीमताल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प
By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 01:55 AM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 01:55 AM (IST)
कालाढूंगी : युवा कल्याण विभाग द्वारा भीमताल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिव सिंह, दीपक थापा, विनय, शुभम आर्या, उषा आर्या, रेखा राजपूत, आरती मंगोलिया, तथा दीप्ती का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खेल प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दिसंबर में देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। चयन पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती , गिरीश चंद्र भट्ट, मनमोहन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा ने शुभकामनाएं दीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें