कार्बेट में बाघ देख रोमांचित हुईं प्रियंका वाड्रा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा आज कॉर्बेट पार्क पहुंच गई। पहले दिन ही भ्रमण के दौरान उन्हें बाघ दिख गया। बाघ देखकर प्रियंका काफी रोमांचित व उत्साहित नजर आईं।
रामनगर (नैनीताल)। शोर-शराबे से दूर कुछ दिन शांत वादियों में बिताने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा आज कॉर्बेट पार्क पहुंच गई। यहां तीन दिन रहने के बाद वह 30 अप्रैल को लौट जाएंगी। पहले दिन ही भ्रमण के दौरान उन्हें बाघ दिख गया। बाघ देखकर प्रियंका काफी रोमांचित व उत्साहित नजर आईं।
प्रियंका गांधी हर साल गर्मियों के मौसम में कॉर्बेट पार्क भ्रमण के लिए आती हैं। आज प्रात: वह दिल्ली से अपने पारिवारिक मित्र व कॉर्बेट पार्क के अवैतनिक वार्डन कुंवर विजेंद्र सिंह एवं उनकी पुत्री के साथ रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से रामनगर पहुंची। रेलवे स्टेशन में पार्क वार्डन शिवराज चंद्र ने उनकी आगवानी की। इसके बाद एसपीजी के सुरक्षा घेरे में उनका काफिला सीधे धनगढ़ी गेट को रवाना हो गया। धनगढ़ी गेट में सर्पदुली के रेंजर राजेंद्र सिंह चकरायत ने उनकी आगवानी की। यहां से वह सीधे कॉर्बेट के खिनौनाली विश्राम गृह गईं। कुछ देर आराम फरमाने के बाद उन्होंने विभागीय वाहन से विश्राम गृह के आस-पास के क्षेत्र का जिप्सी से भ्रमण किया। पार्क सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भ्रमण के दौरान कार्बेट के गेठिया रो के समीप उन्हें बाघ के दर्शन हो गए। बाघ को देखकर प्रियंका खासी रोमांचित व उत्साहित नजर आई।
पढ़ें:-दो हजार बच्चों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गंगा संरक्षण पर बनाए पांच हजार पोस्टर