इंदिरा एकेडमी में मनाया ग्रांट पैरेंटस-डे
संवाद सूत्र, हल्दूचौड़ : दुम्का बंगर उमापति स्थित इंदिरा एकेडमी में ग्रांड पैरेंटस डे मनाया गया। बच्च
संवाद सूत्र, हल्दूचौड़ : दुम्का बंगर उमापति स्थित इंदिरा एकेडमी में ग्रांड पैरेंटस डे मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान दादा दादी ने अपनी तीसरी पीढ़ी के बच्चों के साथ इस एतिहासिक लम्हें को यादगार बना दिया। 'मेरे पापा' व दादा जी की छड़ी हूं गाने की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। इस खेल-कूद प्रतियोगिताएं भी कराई गई।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पहले खेल-कूद प्रतियोगिता कराई गई। कबड्डी में प्राइमरी वर्ग से रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हर्षिता बमेठा प्रथम, ललिता तिवारी द्वितीय, भावना भट्ट तृतीय, 200 मीटर दौड़ में वैष्णवी बमेठा प्रथम, लवली बमेठा द्वितीय, गायत्री बमेठा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में दीपक ग्वाला प्रथम, अतुल जोशी द्वितीय व अनिल जोशी तीसरे स्थान पर रहे। हैंगर रेस में यूकेजी की योगिता राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, फ्राग रेस में साहिल सजवान प्रथम, मोहित पाठक द्वितीय व आयुष रौतेला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पून रेस में मनीषा सुयाल प्रथम, हिमानी दुम्का द्वितीय, मोनिका सुनार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दादा-दादी की कुर्सी रेस में नमन जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में दीपा देवी मनराल प्रथम व कमला तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्पून रेस प्रतियोगिता में सावित्री देवी कोठारी प्रथम व काति बल्लभ तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृति कार्यक्रम पेश किए गए। जिसमें बच्चों ने जमकर धमाल मचाया।
मुख्य अतिथि जिला खेल समन्वयक पूरन सिंह नयाल व संकुल प्रभारी हंसा दत्त भट्ट ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य कमला जोशी व प्रबंधक उमाशकर जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रुचि जोशी, तारा बिष्ट, ज्योति जग्गी, दीपिका चोपड़ा, हरिप्रिया, कुसुम लता, आशा देवी, संतोषी पाठक, दीपाशी पंत व सौरभ फर्तियाल मौजूद थे।