नैनीताल क्लब में पेंटिंग प्रदर्शनी शुरू
इंडिया वर्ल्ड फाउंडेशन के तत्वावधान में नैनीताल क्लब में हिमालय क्षेत्र की महिलाओं की चुनौतियों पर सेमिनार के आयोजन के साथ ही पेंटिंग प्रदर्शनी शुरू हो गई।
नैनीताल। इंडिया वर्ल्ड फाउंडेशन के तत्वावधान में नैनीताल क्लब में हिमालय क्षेत्र की महिलाओं की चुनौतियों पर सेमिनार के आयोजन के साथ ही पेंटिंग प्रदर्शनी शुरू हो गई।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचएस धामी व विधायक सरिता आर्या ने इसका शुभारम्भ किया। इस मौके पर कलर थेरपी पर आधारित चित्र प्रदर्शित किए गए। मंगलवार को सेमिनार में सीएम् हरीश रावत, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सरोजनी कैत्युरा के आलावा अन्य राज़्यों की महिला आयोग अध्यक्ष व् सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया आहटकर, सचिव पूजा कपिल मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा, नेता विपक्ष अजय भट्ट भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पढ़ें- वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर आयोजित की गई फोटो प्रदर्शनी