पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहे श्रमिक की गिरने से मौत
पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहे श्रमिक की नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला था।
रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहे श्रमिक की नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला था।
जिला बदायूं के ग्राम मल्लपुर निवासी नंद लाल पुत्र बृजलाल 15 दिन पहले ही अपने परिवार के साथ कोसी नदी में मजदूरी करने आया था। आज कोसी नदी में साप्ताहिक अवकाश के चलते खनन कार्य बंद था।
यह भी पढ़ें: नहर की पटरी पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
इस पर नंदलाल साथियों के साथ समीप के जंगल में लकड़ी लेने गया था। वह सागौन के पेड़ में चढ़कर सूखी लकड़ी काट रहा था। इसी बीच वह पैर फिसलकर नीचे गिर गया। साथी उसे उठाकर सयुंक्त चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ के जंगल में मिला नर कंकाल
यह भी पढ़ें: पुलिस तलाश रही थी लापता युवक को मिला नरकंकाल, मचा हड़कंप