युवती से शारीरिक संबंध बनाए, जब गर्भवती हुई तो भाग गया विदेश..., पढ़ें खबर
क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर छोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नैनीताल। प्यार, सेक्स और धोखा। जी हां, यह कहानी है एक युवती की। युवक ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाये। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद युवक विदेश भाग गया। आइये बताते है उक्त युवक की करतूत।
गरीब से परेशान एक पिता ने अपनी एक बेटी को नानी के घर पढ़ने लिखने के लिए भेज दिया। इस दौरान गांव के एक युवक का उनके घर आना-जाना रहता था। युवक ने धीरे-धीरे युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। जीवन के हसीन सपने दिखाता रहा। युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी युवती शादी की बात करती तो वह टाल जाता। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई, जबकि युवक होटल की नौकरी छोड़कर दुबई चला गया। युवती ने युवक से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। इधर बीच युवती ने बच्चे को जन्म दिया। वहीं, युवक छुट्टी पर घर आया। युवती ने युवक से शादी को कहा। युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। युवती मिन्नतें करती रही, लेकिन युवक नहीं माना। युवक ने युवती को पहचाने से भी इन्कार कर दिया। इस पर युवती विमर्श संस्था की कंचन भंडारी से मिली। उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद युवती ने कोतवाली में युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें:-शातिर को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया कई चोरियों का खुलासा