मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नहीं: कोश्यारी
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने फिर कहा है कि वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नहीं हैं और युवा चेहरे को कमान सौंपने के पक्षधर हैं।
नैनीताल। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने फिर कहा है कि वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नहीं हैं और युवा चेहरे को कमान सौंपने के पक्षधर हैं।
आज नैनीताल क्लब में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि शराब नीति के मामले में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के हाई कोर्ट में पैरवी से साबित हो गया है।
उन्होंने कहा की खंडूड़ी सरकार ने लोकपाल कानून पास किया, विधेयक को राष्ट्रपति ने भी मंजूर कर दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने तबादला उद्योग चलाने के लिए कानून लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि सीएम अंधेरे में तीर चला रहे हैं। सीएम को चारों और ऐसे लोगों ने घेर लिया जो राज्य को कंगाल बना रहे है। 2017 के चुनाव में प्रदेश की जनता को कांग्रेस से मुक्ति मिल जाएगी।
पढ़ें:-जोशी आए नागपुर, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व पर हो सकता है फैसला