गुरुजी पसीजे, हड़ताल स्थगित
नैनीताल : राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर चल रहा गुरुजनों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को स्थगित कर दिया गया। संगठन की माने तो एसीपी के अलावा अन्य 15 मांगों पर सहमति बन गई है। जिससे आंदोलन को स्थगित कर दिया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष डा. महेश बवाड़ी ने बताया, सरकार के लिखित आश्वासन पर आंदोलन रद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह समझौता संगठन ने वित्त मंत्री, अपर शिक्षा सचिव के बीच हुई बैठक में लिया। शुक्रवार से शिक्षक अपने दायित्व फिर से निभाते दिखाई देंगे। उनके मुताबिक नैनीताल में होने वाले राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अधिवेशन अब अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के बाद नवंबर में होंगे। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर किसी भी तरह का व्यवधान नहीं पड़ेगा। कोटाबाग ब्लॉक अध्यक्ष डा. विवेक पांडे ने बताया कि अधिवेशन के लिए नई तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। इस दौरान मंडलीय उपाध्यक्ष कन्नू जोशी, कोषाध्यक्ष डा. दिनेश जोशी, नमिता पाठक, रेखा, दीपक चौहान, विनोद जीना, चंद्रशेखर पुजारी, पंचम मेवाड़ी, शैलेंद्र जोशी, जगदीश बिष्ट, गिरीश जोशी आदि ने शिक्षकों का आभार जताया। नैनीताल में गुरुवार को शिक्षक हड़ताल पर रहे, जिससे जीजीआइसी में पठन-पाठन बाधित रहा। धरने में शाखा अध्यक्ष उमा जोशी, बीना महरा, पूनम राणा, प्रभा फत्र्याल, महिमा जोशी, नीलू आर्या, अर्चना गुप्ता, बबीता, मेहा साह, बीना शैल, पूनम जोशी, मंजू लता कोहली, मीना पांडे दीपा टम्टा मौजूद थीं।