शहरवासियों ने धुएं में उड़ाए एक करोड़
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दीपावली को लेकर पटाखा बाजार गरम रहा। इस बार रामलीला मैदान के बजाय एमबी
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : दीपावली को लेकर पटाखा बाजार गरम रहा। इस बार रामलीला मैदान के बजाय एमबी ट्रस्ट के मैदान में पटाखा बाजार सजाया गया। वहां दीपावली के दिन ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। अनुमान के मुताबिक शहरवासियों ने करीब एक करोड़ रुपये के पटाखे जलाए।
शहर के मध्य में स्थित रामलीला मैदान में कई वर्षो से पटाखा बाजार लगता रहा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष पटाखा बाजार को एमबी ट्रस्ट मैदान में सजाया गया। वहां करीब 70 दुकानें लगी थीं। इसके अलावा 40 दुकानें शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगी थीं। गुरुवार को पटाखों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। इनका कारोबार करीब एक करोड़ रुपये तक होने का अनुमान है। पटाखा विक्रेता विवेक कश्यप का कहना है कि पिछली बार की अपेक्षा कम पटाखे बिके। इसका कारण दूसरी जगह दुकानें लगना भी हो सकता है। इसके अलावा लोग अब पटाखे खरीदने से बचने भी लगे हैं।