नेताओं को घुटने पर लाने की है जरूरत : डा. जोशी
हिमालयन यूनिटी मिशन (हम) की यात्रा का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत किया गया। बुद्धपार्क में आयोजित सभा में डा. अनिल जोशी ने कहा कि नेताओं को घुटनों पर लाने की जरूरत है।
हल्द्वानी, [जेएनएन]: हिमालयन यूनिटी मिशन (हम) की यात्रा का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत किया गया। बुद्धपार्क में आयोजित सभा में डा. अनिल जोशी ने कहा कि नेताओं को घुटनों पर लाने की जरूरत है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में नेता नहीं नेताओं के पोस्टर नजर आ रहे हैं। गांव बचाने के लिए नेताओं के पोस्टर फाड़कर उनका गांव की पगडंडियों पर लौटाना होगा। यह सब गांव के विकास और गांव की बात करने से होगा। बुद्धपार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्तोओं को डा. जोशी ने समर्थन दिया।
पढ़ें:-पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के पास कोई योजना नहीं: डॉ. अनिल प्रकाश जोशी
पढ़ें:-सरकारों को समझना होगा कि महिलाएं हिमालयी राज्य की आत्मा हैं: पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी