सीपीयू की तर्ज पर अतिक्रमण की होगी वीडियोग्राफी
अब अतिक्रमण से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने वीडियोग्राफी का सहारा लेने का निर्णय किया है। सीपीयू की तर्ज पर अतिक्रमण की वीडियोग्राफी करके संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना वसूला जाएगा।
हल्द्वानी। अब अतिक्रमण से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने वीडियोग्राफी का सहारा लेने का निर्णय किया है। सीपीयू की तर्ज पर अतिक्रमण की वीडियोग्राफी करके संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना वसूला जाएगा।
इन दिनों पुलिस और प्रशासन की टीम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों पर पुलिस और प्रशासन के अभियान का असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। जैसे ही अतिक्रमण हटाने को निकली टीम मौके से गुजर जाती है, इसके बाद फिर से सड़क पर सामान रख दिया जाता है।
अतिक्रमण के चलते सड़कें सिकुड़ रही हैं। पैदल चलने वालों के लिए तो कई बार रास्ता तक नहीं बचा रहता। अब पुलिस ने सीपीयू की तर्ज पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय किया है।
इसके तहत अतिक्रमण की वीडियोग्राफी की जाएगी। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले का सामान जब्त करने के साथ ही चालान भी किया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत कर दी गई है। हर यह यह अभियान दो से तीन चरणों में चलेगा।