खटीमा रेंज में बड़ा गोलमाल
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : खटीमा रेंज में बड़ा गोलमाल हो रहा है। जंगल के सूखे व गिरे पेड़ों को रेंज
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : खटीमा रेंज में बड़ा गोलमाल हो रहा है। जंगल के सूखे व गिरे पेड़ों को रेंज स्टाफ के कुछ कर्मचारी ही ठिकाने लगा रहे हैं। लकड़ी तस्करी रेंज के कुछ अफसरान की शह पर की जा रही है। शिकायतें लंबे समय से डीएफओ को मिल रही हैं। दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित करने की तैयारी चल रही है।
खटीमा रेंज के कुछ कर्मचारी पूरा खेल उत्तर प्रदेश के तस्करों के साथ मिलकर कर रहे हैं। सूखे व गिरे पेड़ों को काटकर गिल्टे यूपी-उत्तराखंड सीमा पर पीलीभीत क्षेत्र की आरामशीनों तक पहुंचाए जा रहे हैं। रेंज में सूखे व गिरे पेड़ों को ठिकाने लगाने का खेल कई महीनों से चल रहा है। कुछ माह पूर्व बड़ी संख्या में गिरे पेड़ों को रेंज से ठिकाने लगा दिया था। इस मामले में रेंजर पर भी गंभीर आरोप लगे। अभी हाल में दीपावली से पहले सूखे व गिरे पेड़ों को फिर ठिकाने लगाया गया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज के स्टाफ ने लकड़ी पकड़ी, तब मामला खुला। इसमें रेंज के कुछ अफसर भी लिप्त हैं। डीएफओ डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि महोफ के रेंजर ने भी खटीमा रेंज के कर्मचारियों के तस्करों से मिले होने की बात बताई है। अफसरान की लिप्तता भी सामने आई है। दीपावली पर लकड़ी तस्करी करने के आरोप में खटीमा रेंज का वनरक्षक कमरुद्दीन निलंबित किया जा चुका है। दो अन्य कर्मचारियों को सस्पेंड करने की तैयारी की जा रही है। जांच की जारी है।
-------
छोटे को सजा, बड़े पर रहम
गोलमाल में लिप्त छोटे कर्मचारियों को सजा दी जा रही है, लेकिन बड़े अफसरान को राहत दी जा रही है। खटीमा रेंजर के खिलाफ कई महीनों से जांच चल रही है, मगर अभी तक ना जांच पूरी हुई है और ना ही कोई कार्रवाई।