Move to Jagran APP

Live Nainital Coronavirus News Update : पिथौरागढ़ में 14, नैनीताल में 10, अल्मोड़ा में तीन और ऊधमसिंहनगर में दो नए पॉजिटिव मिले

Live Nainital Coronavirus News Update प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी नैनीताल जिले में नौ और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 07:57 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:09 PM (IST)
Live Nainital Coronavirus News Update : पिथौरागढ़ में 14, नैनीताल में 10, अल्मोड़ा में तीन और ऊधमसिंहनगर में दो नए पॉजिटिव मिले
Live Nainital Coronavirus News Update : पिथौरागढ़ में 14, नैनीताल में 10, अल्मोड़ा में तीन और ऊधमसिंहनगर में दो नए पॉजिटिव मिले

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update :  प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है। मंलवार को कुमाऊं में 29 नए संक्रमित मिले। जिनमें नैनीताल के रामनगर में नौ, कालाढूंगी में केस मिले। जबकि पिथौरागढ़ में 14 अल्मोड़ा में तीन और ऊधमसिंह नगर में जिले में दो संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नैनीताल जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 127 हो गई है। वहीं ऊधमसिंहनगर में अब कुल संक्रमितों की संख्या 50, पिथौरागढ़ में 17 और अल्मोड़ा 15 में हो गई है। जबकि कुमाऊं में मंडल में कुल संक्रमितों की संख्या 235 और एक्टिव के 216 हैं।

loksabha election banner

पिथौरागढ़ में एक साथ 14 पॉजिटिव मिले

पिथौरागढ़ जिले में भी मंगलवार को 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिनमें 13 लोग दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ से बस आए थे। एक मुम्बई से हल्द्वानी तक ट्रेन से और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ तक बस से आया था। संक्रमित पाए गए सभी लोग 17 मई, 22 मई और 23 मई को पिथौरागढ़ पहुंचे थे।

नैनीताल में मिले 10 पॉजिटिव

रामनगर क्षेत्र में मंगलवार को नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी लोग अलग अलग जगह से रामनगर पहुंचे थे। रविवार को 31 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए हल्द्वानी भेजी गई थी। मंगलवार को 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से दो लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में आकर पॉजिटिव पाए गए है। सभी लोग दिल्ली, नोयडा, गुड़गांव, फ़रीदाबाद से लौटे थे। इन सभी को क्वारन्टीन किया गया था। सभी पॉजिटिव आए लोगों को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। वहीं एक पाॅजिटिव कालाढूंगी क्षेत्र में पाया गया है।

पंत विवि में किया गया था क्वारंटाइन

ऊधमसिंनगर जिले में दो और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक पिथौरागढ़ व एक युवक चम्पावत का निवासी है। दोनों युवक 21 मई को मुंबई से हरिद्वार आयी ट्रेन में यात्रियों के साथ पहुंचे थे। जिन्हें पन्त विवि स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। बता दें कि सोमवार को भी छह साल के मासूम सहित पांच युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें चार मुबई टेन से आए थे।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला                आज मिले संक्रमित             कुल संक्रमित         एक्टिव केस

नैनीताल                 10                               137                       127

ऊधमसिंहनगर        2                              50                            46

अल्मोड़ा                 3                                15                          11

पिथौरागढ़             14                               17                           17

चंपावत                  0                                08                           08

बागेश्वर                  0                                08                            08

कुल                     29                               235                         216

लॉकडाउन के कारण नहीं पहुंच रहा खाद्यान्न, नेपाल में बेतहाशा बढ़ी महंगाई 

फ्लाइट से तीन यात्री पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचे, आठ ने देहरादून के लिए उड़ान भरी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.