केरल प्रकरण को लेकर भजायुमो का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
केरल में युवा कांग्रेसियों की ओर से कथित गोहत्या के मामले को लेकर भाजयुमो ने प्रदर्शन करने के साथ ही कांग्रेस का पुतला जलाया।
नैनीताल, [जेएनएन]: केरल में युवा कांग्रेसियों की ओर से कथित गोहत्या के मामले को लेकर भाजयुमो ने कांग्रेस की सियासी घेराबंदी तेज कर दी। घटना के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के साथ ही कांग्रेस का पुतला जलाया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चतुर बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल पंत पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने हिंदुओं की भावना से खिलवाड़ किया है।
उन्होंने कहा कि उक्त मामले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में रवि कन्याल, दिग्विजय बिष्ट, देव बिष्ट, गोविंद सिंह, नवीन जोशी समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
यह भी पढ़ें: शराब विरोधी मुहिम के लिए महिलाओं ने भरी हुंकार
यह भी पढ़ें: शराब की दुकान के खिलाफ कैंट बाजार बंद कर व्यापारियों का प्रदर्शन