भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट बाजपुर से रोड शो के साथ करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत
लोकसभा सीट नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए अजय भट्ट व उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरने की तैयारी तेज कर दी है।
बाजपुर, जेएनएन : लोकसभा सीट नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए अजय भट्ट व उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरने की तैयारी तेज कर दी है। जिसमें रोड शो की शुरुआत बाजपुर से किया जाना प्रस्तावित है।
विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार (आज) को दोपहर बाद डेढ़ बजे अजय भट्ट समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाजपुर में रोड शो करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए अनुमति लेने के प्रयास तेज हो गए हैं। वहीं नगर में किसी पार्टी के हो रहे चुनावी कार्यक्रम के चलते स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : संघ और हाइकमान में मजबूत पकड़ के कारण मिला प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को टिकट
यह भी पढ़ें : राजनीतिक कद व निर्विवाद छवि ने टम्ट को फिर से अल्मोड़ा सीट से टिकट दिलाने में की मदद