पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर निकले साइकिल सवार
नैनीताल जिले के रामनगर में पर्यावरण जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गई। यह यात्रा कुल 54 किलोमीटर लंबी है। इसमें 43 साइकिल सवार शामिल हैं।
By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 03:01 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 04:00 AM (IST)
रामनगर, [जेएनएन]: पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर साइकिल सवार रवाना हुए। इसमें 43 साइकिल सवार शामिल हैं।
आज सुबह विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रैली का शुभारंभ किया। 43 साइकिल सवारों की रेली में जर्मनी और नेपाल देश, वहीं अरुणाचल, हिमाचल, मुम्बई आदि के अलावा एसएसबी, नेवी के लोग प्रतिभाग कर रहे हैं।
कोसी बैराज से निकल कर ये रेली पाटकोट, पवलगढ़ होते हुए क्यारी में समाप्त होगी। कुल 54 किमी की यात्रा साईकिल से पूरी की जाएगी। इस दौरान एसडीएम परितोष वर्मा, होटल एसोसियसन अद्यक्ष हरी सिंह मान आदि मौजद रहे।
यह भी पढ़ें: इस गांव के लोगों ने तो उगा दिया पूरा जंगल, जानिए
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें