आशा वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ निकाला मार्च
सरकारी घोषणाएं पूरी नहीं होने से खफा आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया।
By sunil negiEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2016 05:02 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2016 05:35 PM (IST)
नैनीताल, [जेएनएन]: सरकारी घोषणाएं पूरी नहीं होने से खफा आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया।
आज यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा वर्कर्स तल्लीताल बस स्टेशन पर एकत्र हुई।
पढ़ें:-उत्तराखंड में 1200 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर हाई कोर्ट की रोक
इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही वार्षिक प्रोत्साहन राशि छह हजार का भुगतान करने, 2011 से अब तक की राशि का एरियर के रूप में देने, हिमाचल की तर्ज पर राज्यमद में न्यूनतम वेतन देने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें