रोमांचित हुए अमेरिकी सैनिक
By Edited By: Published: Mon, 22 Sep 2014 02:41 AM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 01:38 AM (IST)
नैनीताल : चौबटिया अल्मोड़ा में भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास में शामिल होने पहुंचे अमेरिकी सैनिकों ने सरोवरनगरी के प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरों में कैद किया।
रविवार सुबह भारतीय सैन्य अधिकारियों के साथ अमेरिकी सैनिकों का दल तल्लीताल आर्मी गेस्ट हाउस पहुंचा। इसके बाद उन्होंने चिडि़याघर में करीब एक घंटा भ्रमण कर वन्य जीवों के बारे में जानकारी ली। शहर के प्राकृतिक सौंदर्य देख अमेरिकी सैनिक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इन पलों को कैमरे में कैद कर यादगार बनाया। उन्होंने अन्य पर्यटन स्थलों की भी सैर की। चिडि़याघर में वन क्षेत्राधिकारी मनोज साह, पशु चिकित्सक डा. एलके सनवाल, डा. भारद्वाज ने वन्य जीवों के संबंध में जानकारी दी। दल में शामिल भारतीय सेनाधिकारियों ने बताया कि अमेरिका-भारत सैन्य युद्धाभ्यास इस माह के अंत तक चलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें