Move to Jagran APP

कैलास मानसरोवर के दर्शन कर लौटा 15वां दल

By Edited By: Published: Fri, 29 Aug 2014 10:04 AM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 10:04 AM (IST)
कैलास मानसरोवर के दर्शन कर लौटा 15वां दल

हल्द्वानी : विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का 15वां दल गुरुवार को यात्रा पूरी कर काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के अतिथि गृह पहुंचा। यहां यात्रियों का भव्य स्वागत कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यात्रियों ने यात्रा से संबंधित अनुभव साझा किए।

loksabha election banner

कैलास मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटे यात्री बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचे। वहां से चलकर यात्री गुरुवार दोपहर काठगोदाम अतिथि गृह पहुंचे। यहां उन्होंने भोजन किया। उसके बाद उन्हें कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे व गणेश नेगी ने सकुशल यात्रा पूरी करने का प्रमाण पत्र दिया। साथ ही उन्हें ऐपण बनी चौकी भेंट की। पांडे ने बताया कि यात्रा दल में 48 यात्री शामिल थे। इनमें 38 पुरुष व 10 महिलाएं शामिल थीं। यहां से यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अब तीन दल और हैं, जो यात्रा पर गए हैं। यात्रा बेहतर तरीके से चल रही है। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों का कहना था कि यात्रा यादगार रही। शिव की वास्तविक अनुभूति के लिए यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.