31 का लड़का 15 की लड़की को ले भागा
हल्द्वानी : 31 साल के एक लड़के ने 15 साल की किशोरी को इश्क के जाल में फांस लिया और एक रोज उसे लेकर रफ
हल्द्वानी : 31 साल के एक लड़के ने 15 साल की किशोरी को इश्क के जाल में फांस लिया और एक रोज उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। रविवार को पुलिस ने उसे धर दबोचा।
भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में रहने वाली दसवीं की एक छात्रा की मुलाकात एक दिन पंतनगर के साबिर अली (31) से हो गई। पहली ही मुलाकात में साबिर ने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। कुछ दिनों तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला। इस दौरान कई बार वह छात्रा से मिलने शहर आया और रोज उसे लेकर फरार हो गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और मुकदमा दर्ज कराया। तलाश में जुटी पुलिस ने रविवार को दोनों को पंतनगर से धर दबोचा। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि इलेक्ट्रीशियन साबिर को पुलिस ने जेल भेज दिया।