Move to Jagran APP

हिंदू जागरण मंच का आरोप, रोहिंग्या मुसलमान भारत में फैलाना चाहते हैं अशांति

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हिंदू जागरण मंच ने रोहिंग्या मुसलमानों के खिालफ जमकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि रोहिंग्या मुसलमानों को किसी भी सूरत में यहां शरण ना मिले।

By raksha.panthariEdited By: Published: Tue, 19 Sep 2017 05:16 PM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 08:55 PM (IST)
हिंदू जागरण मंच का आरोप, रोहिंग्या मुसलमान भारत में फैलाना चाहते हैं अशांति
हिंदू जागरण मंच का आरोप, रोहिंग्या मुसलमान भारत में फैलाना चाहते हैं अशांति

हल्द्वानी, [जेएनएन]: हल्द्वानी में हिंदू जागरण मंच ने रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों पर भारत में अशांति का माहौल फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें यहां ना बसने देने की मांग की है।  

loksabha election banner

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उन सभी लोगों का पुतला दहन किया जो रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में शरण देने का समर्थन कर रहे हैं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उप जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों ने शांतिप्रिय म्यामांर में निर्दोष बौद्ध और हिंदुओं पर अत्याचार किया और जगह-जगह हिंसा फैलाई। 

उनका आरोप है कि अब रोंहिग्या मुसलमान भारत में शरण लेकर अशांति फैलना चहते है। जबकि दुनियाभर में मुसलमानों के पास 57 राष्ट्र हैं। ऐसे में इन्हें अपने देशों में शरण लेनी चाहिए। उनका कहना है कि दस सालों तक भारत के सर्वोच्च पद पर आसीन रहने के बाद भी उप राष्ट्रति हामिद अंसारी ने सेवानिवृत्त के समय यह बयान दिया था कि भारत में मुस्लिम सुरक्षित नही हैं और डरे हुए हैं तो फिर रोंहिग्या मुसलमान यहां शरण क्यों लेना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं ने किसी भी कीमत पर रोंहिग्या मुसलमानों को भारत में नही बसने देने की मांग की। 

यह भी पढ़ें: PICS: रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देहरादून में रैली

यह भी पढ़ें: 'हालात सुधरने तक रोहिंग्या मुसलमानों को मिले भारत में शरण'

/'हालात सुधरने तक रोहिंग्या मुसलमानों को मिले भारत में शरण'

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.