कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर मिष्ठान वितरण
लालकुआं : रामनाथ कोविंद के भारत के 14वें राष्ट्रपति बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 09:45 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 09:45 PM (IST)
लालकुआं : रामनाथ कोविंद के भारत के 14वें राष्ट्रपति बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि वरिष्ठ नेता रामनाथ कोविंद के भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। मिष्ठान वितरण में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला, हल्द्वानी ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष दिनेश खुल्बे, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश तिवारी, ठाकुर उमाशकर सिंह, हरीश नैनवाल, राजकुमार सेतिया, धन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें