नैनीताल में 26 से होगा नंदा देवी महोत्सव
जागरण संवाददाता, नैनीताल : आस्था का प्रतीक प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव इस बार 26 अगस्त से पहली सितंबर
जागरण संवाददाता, नैनीताल : आस्था का प्रतीक प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव इस बार 26 अगस्त से पहली सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा ने महोत्सव की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। रामलीला महोत्सव के कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है, जो 21 सितंबर से आरंभ होगी।
संस्था अध्यक्ष मनोज साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नंदा देवी महोत्सव कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए व्यवस्थाओं के लिए 25 उपसमितियों का गठन किया गया। कदली वृक्ष समिति में विमल चौधरी व अनूप शाही, मूर्ति निर्माण समिति में चंद्रप्रकाश साह, मंडप निर्माण में गिरीश जोशी मक्खन, पंच आरती, देवी भोग में विमल चौधरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉ. मोहित सनवाल, सुंदर कांड में कैलाश जोशी, प्रसाद वितरण में घनश्याम लाल साह व कमलेश ढौंडियाल, भंडारा व्यवस्था में मुकेश जोशी, सफाई व्यवस्था आयोजक संस्था, मंदिर प्रवेश मनोज साह, डोला भ्रमण देवेंद्र लाल साह, विद्युत पंडाल हिमांशु जोशी व देवेंद्र साह, सांस्कृतिक शोभा यात्रा अनूप शाही, दीप जोशी, दीपदान राजेंद्र लाल साह, मूर्ति विसर्जन विमल साह व मनोज जोशी, कलेंडर पोस्टर वितरण आयोजक संस्था, दानपात्र में अशोक साह व घनश्याम लाल साह, पूजन व्यवस्था में अध्यक्ष, सचिव तथा विमल चौधरी, भंडारा सभा भवन में मनोज जोशी तथा स्वागत का जिम्मा कार्यकारिणी संभालेगी। संस्था उपाध्यक्ष अनूप शाही मेला प्रवक्ता होंगे।